'क्या वह 18 करोड़ का खिलाड़ी बनने लायक है?' MI टीम में इस खिलाड़ी को नहीं देखना चाहते हैं टाॅम मूडी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘क्या वह 18 करोड़ का खिलाड़ी बनने लायक है?’ MI टीम में इस खिलाड़ी को नहीं देखना चाहते हैं टाॅम मूडी

आइए जानते हैं मूडी ने ऐसा किस खिलाड़ी को लेकर कहा?

Tom Moody (Image Credit- Twitter X)
Tom Moody (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025: हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन करने के नए नियम जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार टीमें अधिकतम 6 खिलाड़ियों को टीम में रिटेन कर पाएंगी।

निए नियम में रिटेन करने वाले खिलाड़ियों को तीन स्लैब में बीसीसीआई ने बांटा है। जिसमें टीमें दो खिलाड़ी 18-18 करोड़ रुपए में, कुछ खिलाड़ी 14 करोड़ और 1 खिलाड़ी को 11 करोड़ रुपए की अधिकतम राशि में फ्रेंचाइजी रिटेन कर सकती है।

हालांकि, अब इन नए स्लैब को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के हेड कोच रहे टाॅम मूडी (Tom Moody) का बड़ा बयान सामने आया है। मुंबई टीम में खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर उन्होंने कहा है कि क्या मुंबई टीम में हार्दिक पांड्या 18 करोड़ रुपए की रिटेंशन के लायक हैं।

टाॅम मूडी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से टाॅम मूडी ने कहा- आईपीएल के पिछले सीजन में जिस तरह से चीजें हुईं, और पिछले 6-12 महीनों में जो हुआ, उससे रोहित शर्मा थोड़े निराश जरूर हुए होंगे। मेरे लिए मुंबई के लिए 18 करोड़ स्लैब के लिए सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह और हार्दिक को 14 वाले स्लैब पर छोड़ देते हैं।

यह टीम पर निर्भर है कि वह उनके (हार्दिक) प्रदर्शन, फाॅर्म और फिटनेस पर किस तरह से नजर रखती है। लेकिन जब आप हार्दिक के साथ इन चीजों को लेकर विश्लेषण करते हैं, तो क्या वह 18 करोड़ का खिलाड़ी बनने के लायक है? क्या वह इस लायक है?

यदि आपको 18 करोड़ का खिलाड़ी बनना है, तो आपको एक वास्तविक मैच विजेता बनना होगा और इसे नियमित रूप से करना होगा। हार्दिक पांड्या, आईपीएल के पिछले सीजन में अपने परीक्षणों और परेशानियों के दौरान, फिटनेस और प्रदर्शन दोनों से जूझ रहे थे। लेकिन ये मैच विनर तिलक वर्मा हो सकते हैं।

close whatsapp