Irani Cup में Abhimanyu Easwaran ने खोया अपना आपा, बीच मैदान पर दे मारा बल्ला
Irani Cup में Abhimanyu Easwaran ने की रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी।
अद्यतन - Oct 4, 2024 4:55 pm

Irani Cup में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच गजब का मैच खेला जा रहा है, जहां कभी बल्लेबाज आगे निकल रहे हैं तो कभी गेंदबाज हावी हो रहे हैं। साथ ही मैच में कई बल्लेबाज अपने शतक और दोहरे शतक के करीब पहुंचे थे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए और उसके बाद उनमें से एक बल्लेबाज का रिएक्शन देखने लायक था।
2 बल्लेबाज अपने शतक के काफी करीब पहुंच गए थे
जी हां, मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच जारी Irani Cup के मैच में 2 बल्लेबाज शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन दोनों को निराशा हाथ लगी। इस लिस्ट में पहला नाम मुंबई के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का है, जो 97 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे पहली पारी के दौरान। उसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और वो 93 रनों पर आउट हो गए।
Irani Cup के दौरान फूट पड़ा Abhimanyu Easwaran का गुस्सा
*Irani Cup में Abhimanyu Easwaran ने की रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाजी।
*दोहरे शतक से चूका ये खिलाड़ी, 191 रनों पर कैच आउट हो थे मुंबई के खिलाफ Easwaran
*आउट होने के बाद हद से ज्यादा गुस्सा हो गए थे अभिमन्यु, मैदान पर ही निकाला अपना गुस्सा।
*अभिमन्यु ईश्वरन ने पवेलियन जाते समय जमीन पर मारा अपना बल्ला, खुद से थे काफी निराश।
Abhimanyu Easwaran का रिएक्शन कुछ ऐसा था
HUGE Wicket Alert 🚨
Shams Mulani gets the big wicket of Abhimanyu Easwaran (191), who misses out on his double ton by 9 runs!
A magnificent innings from Easwaran 👏
2 wickets in 2 overs for Mulani 🙌#IraniCup | @IDFCFIRSTBank
Follow the match ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/U4XQot1FeV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2024
पृथ्वी शॉ का भी चला बल्ला
दूसरी ओर काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी बल्ला चला है, Irani Cup में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ शॉ ने दूसरी पारी में धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान शॉ ने 105 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और साथ ही उन्होंने 8 चौकों के अलावा 1 छक्का भी लगाया। वहीं पहली पारी में 97 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी पारी में फेल रहे और वो 9 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 57 रन बनाए थे और दूसरी पारी में ये खिलाड़ी 8 रन ही बनाया पाया।
गजब की गेंद पर आउट हुए थे शॉ
Sounds of Timber 🔊
Lovely deliveries from Saransh Jain to dismiss Prithvi Shaw & Shams Mulani in the same over 🙌
Rest of India fighting back 👌
Shaw played an impressive knock of 76(105)#IraniCup | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/Er0EHGOZKh pic.twitter.com/PXfKJbdUMW
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2024