हम लोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फातिमा सना और उनके पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगे: मुनीबा अली - क्रिकट्रैकर हिंदी

हम लोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फातिमा सना और उनके पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगे: मुनीबा अली

पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का 10 अक्टूबर को निधन हो गया।

Fatima Sana and Muneeba Ali (Pic Source-X)
Fatima Sana and Muneeba Ali (Pic Source-X)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज यानी 11 अक्टूबर को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की मुनीबा अली ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना के पिता का 10 अक्टूबर को निधन हो गया।

अपने पिता के निधन के बाद फातिमा सना कराची के लिए रवाना हो गई। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान टीम के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। हालांकि, पाकिस्तान की Interim कप्तान मुनीबा अली ने कहा कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया को आगामी मैच में फातिमा सना और उनके पिता के लिए हराना चाहेगी।

ICC के मुताबिक मुनीबा अली ने कहा कि, ‘फातिमा हमारी कप्तान हैं और दोनों ही डिपार्टमेंट में उन्होंने टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उनके रहने से टीम का बैलेंस भी सही रहता है। हम उनको मिस जरूर करेंगे क्योंकि एक खिलाड़ी के साथ-साथ फातिमा सना हमारी कप्तान भी हैं। हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फातिमा और उनके पिता के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगे। अगर हम ऑस्ट्रेलिया को मात देते हैं तो यह हमारी टीम के लिए भी और फातिमा के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। यह मुकाबला हम उनके लिए और उनके पिता के लिए खेलेंगे और हमें पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान जरूर मात देगा।’

फातिमा सना ने हमसे कहा कि हमें अच्छा खेलना होगा: मुनीबा अली

मुनीबा अली ने आगे कहा कि, ‘जब हमें फातिमा के बारे में पता चला तो हम सब काफी निराश थे। उन्होंने भी यह कहा कि हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम के सभी खिलाड़ी निराश हैं, लेकिन हमें मैच जीतने पर भी फोकस करना होगा। ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन हम उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेंगे।’

अभी तक पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दो अंकों के साथ पाकिस्तान टीम आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप A की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?