हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर नताशा स्टेनकोविक ने एल्विश यादव के साथ वीडियो शेयर कर, सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर नताशा स्टेनकोविक ने एल्विश यादव के साथ वीडियो शेयर कर, सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

18 जुलाई, 2024 को नताशा और हार्दिक का तलाक हो चुका है। 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), आज 11 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर खिलाड़ी को फैंस और क्रिकेट जगत से ढेरों शुभकामनाएं मिली है।

दूसरी ओर, हार्दिक के जन्मदिन पर उनकी पूर्व पत्नी जिनसे अब उनका तलाक हो चुका है, नताशा स्टेनकोविक ने एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि नताशा का यह वीडियो उनके नए पंजाबी गाने का है। इस गाने पर वह बिग बाॅस ओटीटी विनर एल्विश यादव के साथ नजर आ रही हैं।

जैसे ही नताशा ने यह वीडियो एल्विश यादव को टैग करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, वैसे ही यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगाते हुए नजर आए। साथ ही फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें नताशा स्टेनकोविक की यह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

गौरतलब है कि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद ही नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया। लेकिन इसके बाद साल 2023 में 14 फरवरी के दिन कपल ने दोबारा से हिंदू और ईसाई रीतिरिवाज से शादी की थी।

हालांकि, साल 2024 दोनों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं रहा। आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। तो वहीं हार्दिक के भारत में खेले जाने वाले मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आने वाली नताशा, एक भी आईपीएल मैच में नजर आई। वहीं 18 जुलाई, 2024 को दोनों ने अलग होने की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

आपको हार्दिक पांड्या के बारे में जानकारी दें, तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया को जीत दिलाने में हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वह बांग्लादेश के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

close whatsapp