IND vs BAN: हैदराबाद में संजू सैमसन ने बल्लेबाजी से मचाया तहलका, टीम इंडिया के लिए खेली रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: हैदराबाद में संजू सैमसन ने बल्लेबाजी से मचाया तहलका, टीम इंडिया के लिए खेली रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी

संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में 47 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Sanju Samson (Pic Source-X)
Sanju Samson (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में है।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। संजू सैमसन की इस पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने हर ओवर में बाउंड्री जड़ने की कोशिश की।

बता दें कि, सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में 47 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से 111 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस प्रकार वह भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक बनाया था।

पिछले काफी समय से संजू सैमसन की आलोचना हो रही थी कि उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि, उन्होंने तीसरे टी20 मैच में शतक जड़ तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी टीम के लिए जड़ा महत्वपूर्ण अर्धशतक

संजू सैमसन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए और बांग्लादेश को पूरी तरह से बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया का पहला विकेट 23 रन पर गिर गया था। अभिषेक शर्मा चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की।

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टी20 खेले जा चुके हैं और दोनों को मेजबान भारत ने अपने नाम किया है। संजू सैमसन की सोशल मीडिया पर तमाम लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर संजू सैमसन की हो रही तारीफ:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?