IPL 2025: महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग मार्क बाउचर कर रहे थे।

Mahela Jayawardene, head coach of MI, IPL. (Photo: IANS)
Mahela Jayawardene. (Photo: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मुंबई इंडियंस कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है, जबकि पारस म्हाम्ब्रे की भी मुंबई फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

बता दें कि, पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग मार्क बाउचर कर रहे थे। हालांकि, मार्क बाउचर की कोचिंग में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। बाउचर को मुंबई इंडियंस टीम का मुख्य कोच 2022 सीजन में नियुक्त किया गया था। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और 10 मैचों में से सिर्फ चार में जीत दर्ज की और टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी।

2022 में जयवर्धने को मुंबई इंडियंस टीम का ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया था। ऐसी कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है, जिसमें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा कि, ‘काफी खुशी महसूस हो रही है कि जयवर्धने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में वापसी कर चुके हैं। वो खुद अपने समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्हें क्रिकेट के बारे में काफी चीजें पता है।

उनकी लीडरशिप, ज्ञान और खेल के प्रति लगन से मुंबई इंडियंस को काफी मदद मिलेगी। हम मार्क बाउचर को भी धन्यवाद कहना चाहते हैं, जिन्होंने पिछले दो सीजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के परिवार में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।’

पारस म्हाम्ब्रे ने भी की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी

टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे थे। वहीं पारस म्हाम्ब्रे अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं।

महेला जयवर्धने मुख्य कोच के रूप में वापसी पर कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस के साथ मेरा सफर हमेशा ही बेहतरीन रहा है। 2017 सीजन में हमारा फोकस यही था कि दुनिया भर के टैलेंटेड खिलाड़ियों को हम अपनी टीम में शामिल करें और जबरदस्त प्रदर्शन करें। अभी तक मुंबई टीम की ओर से कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

अब अगले सीजन में आने वाली चुनौतियों के लिए भी हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि एक बार फिर से टीम शानदार प्रदर्शन करें और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?