LLC 2024: यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जड़े दो गगनचुंबी छक्के, तमाम क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC 2024: यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जड़े दो गगनचुंबी छक्के, तमाम क्रिकेट फैंस खुशी से झूम उठे

कोणार्क सूर्य'एस ओडिशा की ओर से दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 12 रनों की पारी खेली।

Yusuf Pathan (Pic Source-X)
Yusuf Pathan (Pic Source-X)

इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट का क्वालीफायर 2 मुकाबला कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा और तोयम हैदराबाद के बीच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में तोयम हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा की ओर से दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 12 रनों की पारी खेली। यूसुफ पठान इस मैच में काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रहे थे लेकिन मोंटी पनेसर ने उनको आउट कर तोयम हैदराबाद को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बता दें कि, कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा के यूसुफ पठान ने मोंटी पनेसर के ओवर में ही यह दो छक्के जड़े।

इस टूर्नामेंट में यूसुफ पठान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा की पारी का 10वां ओवर लेकर आए मोंटी पनेसर की दूसरी और अपनी पहली गेंद पर यूसुफ पठान ने गगनचुंबी छक्का जड़ा। मोंटी पनेसर खुद इस चीज को देखकर हैरान थे कि यूसुफ ने पहली गेंद पर ही घुटने पर बैठकर बेहतरीन शॉट खेला।

इसके बाद यूसुफ पठान अपनी दूसरी गेंद पर फिर बाद शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन मोंटी पनेसर ने शानदार गेंद फेंक कर उन्हें खामोश रखा। इसके बाद यूसुफ पठान ने फिर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। हालांकि इस मैच की अपनी चौथी गेंद पर यूसुफ पठान एलबीडब्ल्यू हो गए। भले ही यूसुफ पठान ने इस मैच में 12 रन बनाए हो लेकिन उनके दोनों छक्कों ने तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 156 रन

बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से केविन ओ’ब्रायन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने हैदराबाद के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार आक्रामक क्रिकेट खेला।

कोणार्क सूर्य’एस ओडिशा की ओर से इरफान पठान ने भी 49* रनों का योगदान दिया। तोयम हैदराबाद की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने 2 विकेट झटके। तोयम हैदराबाद को अगर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें 20 ओवर में 157 रन बनाने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?