PAK vs ENG: ओली पोप के जीत का प्रतिशत मेरे से भी बेहतर है: बेन स्टोक्स ने की युवा खिलाड़ी की कप्तानी की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs ENG: ओली पोप के जीत का प्रतिशत मेरे से भी बेहतर है: बेन स्टोक्स ने की युवा खिलाड़ी की कप्तानी की जमकर प्रशंसा

बेन स्टोक्स के मुताबिक उनकी अनुपलब्धता में ओली पोप ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन कप्तानी की।

Olie Pope and Ben Stokes
Olie Pope and Ben Stokes. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने स्टैंड-इन कप्तान ओली पोप की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की है। बेन स्टोक्स के मुताबिक उनकी अनुपलब्धता में ओली पोप ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन कप्तानी की।

बता दें कि, चोटिल होने की वजह से बेन स्टोक्स पिछले चार टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी ओली पोप ने की थी। हालांकि अब पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स वापसी कर रहे हैं। ओली पोप की कप्तानी में इंग्लैंड ने श्रीलंका को अपने घर में 2-1 से हराया था और पाकिस्तान के खिलाफ भी इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की थी।

दूसरे टेस्ट मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘युवा खिलाड़ी जिसके पास काफी अनुभव हो गया है उसने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी भी शानदार की है। यह उनके लिए लंबे समय के लिए बहुत ही अच्छी बात होगी। पोप का जीत का प्रतिशत मेरे से भी बेहतर है। उन्होंने चार टेस्ट में तीन में जीत दर्ज की है।

काफी खुश हूं कि उन्होंने यह सब तब हासिल किया जब मैं चोटिल था। ओली पोप की बल्लेबाजी में मुझे कभी भी कोई शक नहीं था और उन्होंने अपनी कप्तानी से भी मेरा दिल जीत लिया है।’

इंग्लिश टीम की बेन स्टोक्स ने जमकर प्रशंसा की

बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि, ‘जब आप फील्ड पर होते हैं तो आपको बहुत ही कम मौके मिलते हैं। हालांकि जब आप टीम से बाहर होते हैं तब आपको पता चलता है कि सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुझे अपनी टीम पर बहुत खुशी है। उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण मैच जीते हैं। कोई भी टीम से बड़ा व्यक्तिगत खिलाड़ी नहीं है और यह चीज मैंने देखी है कि सभी 11 खिलाड़ियों ने क्रिकेट फील्ड पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?