BGT 2024: 'मैंने कभी भी टीम इंडिया को...', पैट कमिंस ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: ‘मैंने कभी भी टीम इंडिया को…’, पैट कमिंस ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।

Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)
Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही एक-दूसरे कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले दो संस्करणों को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है।

हालांकि, इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। पैट कमिंस उस ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे, जिसमें भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2017 को जीता था। इसके बाद से ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो उन्होंने पैट कमिंस की कप्तानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम किया था, जबकि टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है।

द सिडनी मार्निंग हेराल्ड के मुताबिक, पैट कमिंस ने एक इवेंट के दौरान कहा, ‘मैं इस चीज को लेकर पिछले दिनों सोच रहा था। यह सबसे करीबी चीज है जो मैं अभी तक हासिल नहीं कर पाया हूं। मैंने कभी भी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को नहीं हराया है। कुछ लोग ऐसे हैं, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं।’

जिन्होंने भी मुझे कप्तान बनाने का फैसला किया था उन्हें मेरी काबिलियत के बारे में पता था: पैट कमिंस

पैट कमिंस ने आगे कहा कि, ‘जब भी आप ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को देखते हैं तो यही दिमाग में चलता है कि इन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है। और जब आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है तो आप भी यही सोचते हैं कि अब मैं भी उन्हीं की तरह बन चुका हूं। शुरुआती समय में कई लोगों ने मुझे सपोर्ट किया था और जिन्होंने भी मुझे कप्तान बनाने का फैसला किया था, उन्हें मेरी काबिलियत के बारे में पता था। इस चीज को लेकर मैं खुद भी नहीं जानता था।’

बता दें कि पैट कमिंस का रिकॉर्ड टेस्ट में इंडिया के खिलाफ बेहतरीन रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मेन इन ब्लू के खिलाफ 13 टेस्ट मैच में 26 के ऊपर के औसत से 50 विकेट झटके हैं। आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी पैट कमिंस अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल दोनों टीमें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर अभ्यास कर रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?