IND vs NZ: पुणे के MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: पुणे के MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग के बारे में जाने यहां

इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

MCA stadium
MCA stadium. (Photo Source: Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो रहा है। बता दें कि, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पिछला टेस्ट 2019 में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था।

अब काफी लंबे समय के बाद इस वेन्यू पर टेस्ट मुकाबला खेला जाना है और तमाम क्रिकेट फैंस भी आगामी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन रहा है।

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट मैच टाइमिंग:

24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 9:30 से होगी। इसमें तीन सेशन होंगे और रोज शाम को 4:30 बजे स्टंप्स हो जाएगा। खेलने की परिस्थिति के मुताबिक पांचों दिन 90 ओवर गेंदबाजी होगी।

यहां जाने कैसे आप टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट को खरीद सकते हैं:

मैच से पहले सभी टिकट पेटीएम इंसाइडर ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है और वहीं से आप इसे खरीद सकते हैं।

यहां जाने दूसरे टेस्ट के टिकट की कीमत

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट की कीमत 1250 रुपए से शुरू हो रही है और यह 5000 रुपए तक है। कुल 7 अलग-अलग भाग में यह उपलब्ध रहेंगे।

लगातार पूछे जाने वाले सवाल:

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के टिकट कहां उपलब्ध होंगे?

दूसरे टेस्ट के टिकट इनसाइडर मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए और MCA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट सेल में कब से शुरू होंगे?

दूसरे टेस्ट मैच के टिकट के सेल की शुरुआत 12 अक्टूबर से भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:00 बजे से होगी।

पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के ऑफलाइन टिकट कैसे बुक होंगे?

ऑफ़लाइन टिकट उपलब्धता पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?