शतक लगाने के बाद बदला Sanju Samson का माइंड सेट, अब कर रहे हैं और भी कड़ी मेहनत
हाल ही में Sanju Samson ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं।
अद्यतन - Oct 16, 2024 1:59 pm

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज जीती है, जिसके आखिरी मैच में Sanju Samson का बल्ला जमकर बोला था। वहीं अब ये खिलाड़ी आगे के मुकाबलों की तैयारी में जुट गया है, साथ ही संजू में एक अलग ही जोश नजर आ रहा है और इस बीच उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैन्स के साथ कुछ अपडेट भी शेयर की है।
Sanju Samson ने किया बड़ा खुलासा
दूसरी ओर Sanju Samson ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है, संजू ने कहा कि- टीम इंडिया के लीडरशिप ग्रुप ने उन्हें अधिक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है क्योंकि वो उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में आजमाने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही संजू ने कहा कि- मेरा मानना है कि मेरे पास लाल गेंद के क्रिकेट में सफल होने के लिए स्किल है और मैं खुद को सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट तक सीमित नहीं रखना चाहता। आगे संजू ने ये भी बोला कि- मेरी इच्छा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की है।
अब ज्यादा मेहनत करने में लगे हैं Sanju Samson
*हाल ही में Sanju Samson ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं।
*एक तस्वीर में संजू सुबह-सुबह GYM में Mirror Selfie लेते हुए नजर आ रहे हैं।
*तो दूसरी तस्वीर में ये खिलाड़ी अपने बल्ले और रेड बॉल के साथ में दिख रहा है।
*शतक ठोकने के बाद से संजू ने फिटनेस-खेल पर ज्यादा मेहनत करना शुरू कर दिया है।
Sanju Samson की कुछ इंस्टा स्टोरी आप भी देखो

बेहद शानदार पारी खेली थी इस खिलाड़ी ने
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 मैच हैदराबाद में खेला था, इस मैच में संजू ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की क्लास लगा दी थी। इस दौरान संजू ने सबसे पहले 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था, उसके बाद तेजी से अपना शतक भी पूरा कर लिया था। साथ ही संजू ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के भी जड़े थे, जिसे देख टीम का हर एक खिलाड़ी उत्साहित हो गया था।