IPL 2025 Rishabh Pant

IPL 2025 में ऋषभ पंत नहीं करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे ऋषभ पंत।

Rishabh Pant (Photo Source: BCCI/IPL)
Rishabh Pant (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन से पहले दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन तो कर सकती है, लेकिन उनसे कप्तानी छीन सकती है। आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ही थे, लेकिन अगले सीजन में कोई और दिल्ली टीम का कप्तान हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के दो मालिक हैं और दोनों दो-दो साल टीम चलाते हैं। ऐसे में कुछ फैसले कई बार अधर में लटके रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। काफी हद तक ऐसा हो सकता है कि ऋषभ पंत आगामी सीजन में दिल्ली की कप्तानी न करें। ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है।

ऋषभ पंत से कप्तानी छीन सकती है दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल पर दांव खेल सकती है या फिर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर को अपने साथ जोड़ सकती है और उसे नया कप्तान बना सकती है।

सूत्र ने बताया, “हां, दिल्ली कैपिटल्स नई कप्तान के लिए देख रही है। संभावना है कि अक्षर पटेल नए कप्तान की जिम्मेदारी संभालें या फिर फ्रेंचाइजी देख सकती है कि आईपीएल ऑक्शन में कौन कप्तानी करने वाला अच्छा प्लेयर है। पंत दिल्ली के लिए टॉप रिटेंशन हैं, लेकिन लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि वे कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे।”

आपको बता दें कि, बतौर कप्तान ऋषभ पंत का कार्यकाल दिल्ली कैपिटल्स के साथ अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली की टीम ने अब तक एक बार ही आईपीएल फाइनल खेला है, जो साल 2021 में था। उस समय श्रेयस अय्यर कप्तान थे। इसके अगले साल अय्यर चोटिल हो गए तो फिर पंत को दिल्ली की कप्तानी दी गई। यहां तक कि जब दूसरे फेज के लिए श्रेयस अय्यर उपलब्ध थे तो भी पंत ही टीम के कप्तान रहे।

close whatsapp