अक्टूबर 21 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अक्टूबर 21, 2024 9:22 पूर्वाह्न

1) Womens T20 World Cup, 2024: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर, पहली बार जीता महिला टी20 वर्ल्ड कप
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9वें सीजन का फाइनल मैच आज 20 अक्टूबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर, महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपन के नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है।
2) महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: सूजी बेट्स ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला इस वक्त न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने एक विशाल लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सूजी बेट्स महिला अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
3) वीरेंद्र सहवाग को सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में दी 46वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, जाने क्या कहा?
वीरेंद्र सहवाग के जन्मदिन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) विशेष अंदाज में सहवाग को बर्थडे विश करते हुए नजर आए हैं। सचिन से सहवाग के जन्मदिन पर उनके साथ एक फोटो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया और इस फोटो को शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा- 46वां जन्मदिन मुबारक हो, वीरू! 46 का मतलब है 4 और 6 का परफेक्ट मिक्स, बिल्कुल तुम्हारी बैटिंग की तरह। कोई भागने की जरूरत नहीं, तुम्हारा साल भी तुम्हारे शॉट्स की तरह धमाकेदार हो।
4) फेयरवेल टेस्ट के लिए शाकिब अल हसन की घर वापसी को लेकर हुआ प्रदर्शन
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपना फेयरवेल टेस्ट खेलना था। लेकिन देश में उनके खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण अनुभवी ऑलराउंडर ने टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा, युवा और खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने भी शाकिब को मैदान से बाहर रखने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सूचित किया।
5) बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम में अचानक हुआ बदलाव, यह स्टार ऑलराउंडर स्क्वॉड से जुड़ा
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हार मिली है। इस हार के बाद मेजबान ने अचानक से अपने टीम में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है। हाल ही में वाशिंगटन सुंदर ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली।
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मो. सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर
6) ‘बुमराह से अच्छा गेंदबाज जो है वो नसीम शाह है’, पाकिस्तानी पेसर का बोल्ड बयान
पाकिस्तान के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है। उनके मुताबिक नसीम शाह भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बेहतर हैं। इसको सुनकर पॉडकास्ट होस्ट भी चौंक गया, उसने दोनों के प्रदर्शनों को देखते हुए फिर से सवाल किया। जिस पर इहसानुल्लाह ने पिछले दिनों टी20 विश्व कप में नसीम के प्रदर्शन का हवाला देते हुए वहीं बात दोहराई।
7) हमें ऋषभ पंत को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है: रोहित शर्मा
बेंगलुरू में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- देखिए, उनकी (ऋषभ पंत) चोट के बारे में, मुझे लगता है कि उनके पैर का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। तो हम सभी जानते हैं कि वह किस दौर से गुजरा है। इसलिए, बस थोड़ा सावधान रहना होगा कि वह कहां है और वह हमारे लिए क्या है। यहां तक कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी वह आराम से दौड़ नहीं पा रहे थे। वह गेंद को सिर्फ स्टैंड में मारने की कोशिश कर रहा था। लेकिन फिर भी हमें उस जैसे व्यक्ति के साथ, ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
8) टीम इंडिया के कप्तान-कोच को खुश कर देगा ये वीडियो, Shami ने की नेट्स पर वापसी
Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी खुद को सुपर फिट करने में लगा है। इस बीच शमी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो उनके फैन्स को खुश कर देगा और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को राहत देगा। टखने की सर्जरी के बाद Mohammed Shami काफी समय से NCA में अपनी फिटनेस सुधार रहे हैं, इस बीच खबर आई थी कि रफ्तार के सौदागर यानी की शमी के घुटने में सूजन आ गई है और वो BGT के जरिए वापसी नहीं कर पाएंगे।
9) टीम इंडिया की हार के बाद अब, Rishabh Pant इंस्टाग्राम पर Come Back के दावे कर रहे हैं
सड़क हादसे के बाद Rishabh Pant ने क्रिकेट की दुनिया में शानदार वापसी की है, वाइट बॉल के अलावा इन दिनों ये खिलाड़ी रेड बॉल में भी अपना कमाल दिखा रहा है। वहीं कीवी टीम के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में भी पंत का बल्ला बोला, वहीं मैच हारने के बाद इस खिलाड़ी ने एक रील शेयर की है और वो रील वीडियो सुपर वायरल हो गई है।
10) New Zealand टीम के ड्रेसिंग रूम में था गजब का नजारा, जीत के बाद खिलाड़ियों ने काटा बवाल
New Zealand टीम ने भारत दौरे का आगाज जीत के साथ किया है, जहां कीवी टीम ने भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात दी। वहीं ये जीत न्यूजीलैंड टीम के लिए कई मायनों में खास थी, तो इस जीत के बाद कीवी टीम के ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक था और उसका वीडियो सामने आया है जो फैन्स के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।