आउट ऑफ़ फॉर्म मोहम्मद सिराज को मोहम्मद शमी ने किया जमकर सपोर्ट, अनुभवी गेंदबाज ने दी महत्वपूर्ण टिप्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

आउट ऑफ़ फॉर्म मोहम्मद सिराज को मोहम्मद शमी ने किया जमकर सपोर्ट, अनुभवी गेंदबाज ने दी महत्वपूर्ण टिप्स

मोहम्मद शमी के मुताबिक उन्हें लगातार एक ही स्पॉट में गेंदबाजी करते रहना चाहिए।

Mohammed Shami and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter)
Mohammed Shami and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter)

बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय से अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने पिछले तीन टेस्ट मैच में सिर्फ 6 विकेट झटके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके थे जबकि बेंगलुरु में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे।

अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलना है और सिराज के फॉर्म को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इस मैच में उन्हें प्लेइंग XI से बाहर भी किया जा सकता है। हाल ही में मोहम्मद शमी ने सिराज के फॉर्म को लेकर अपना पक्ष रखा है। मोहम्मद शमी के मुताबिक उन्हें लगातार एक ही स्पॉट में गेंदबाजी करते रहना चाहिए।

स्पोर्ट्सतक के साथ बातचीत के दौरान मोहम्मद शमी ने कहा कि, ‘ऐसा नहीं है कि सिराज नए खिलाड़ी हैं, उनके पास काफी अनुभव है। कई बार ऐसा होता है कि जब हम किसी चीज पर फोकस कर रहे होते हैं वैसा नहीं होता है। मुझे लगता है कि सिराज इस समय ऐसे फेज में जा रहे हैं जहां उन्हें कुछ करना है लेकिन वो हो नहीं रहा है। वो विकेट लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन खिलाड़ी आउट नहीं हो रहे हैं। अगर गेंद बल्ले से लगकर हवा में जा रही है तो खिलाड़ी कैच छोड़ दे रहे हैं।

यह फेज भी कभी-कभी आता है। मुझे लगता है कि उन्हें गुस्सा नहीं होना चाहिए और एक ही स्पॉट पर लगातार गेंदबाजी करनी चाहिए। कोई भी आपको रोक नहीं पाएगा अगर एक बार आपको सफलता मिल गई तो।’

रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच में भाग लेना चाहते हैं मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं और वो आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया में वापसी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले मोहम्मद शमी बंगाल की ओर से कुछ मैच खेलना चाहते हैं ताकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वो जबरदस्त प्रदर्शन कर सके।

हालांकि टीम मैनेजमेंट और नेशनल क्रिकेट अकादमी के डॉक्टर मोहम्मद शमी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। तमाम भारतीय फैंस भी मोहम्मद शमी को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखना चाहते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?