साउथ अफ्रीका दौरे की Hardik Pandya ने शुरू की तैयारी, ऑलराउंडर पड़ेगा इस बार सब पर भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका दौरे की Hardik Pandya ने शुरू की तैयारी, ऑलराउंडर पड़ेगा इस बार सब पर भारी

ऑलराउंडर Hardik Pandya ने एक नई रील वीडियो शेयर की है इंस्टाग्राम पर।

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

मैदान के साथ-साथ Hardik Pandya सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, आए दिन वो कोई ना कोई तस्वीर या रील शेयर कर देते हैं।  इसी कड़ी में हार्दिक ने एक नई रील वीडियो पोस्ट की है, जहां इस रील में वो अगली सीरीज की तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ इस दौरान वो अपने चाहने वालों से भी मिले।

बेटे के साथ भी वक्त गुजार रहा है ये ऑलराउंडर

हाल ही में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। फैन्स को पांड्या का ये क्यूट पोस्ट काफी ज्यादा पसंद आया था, वैसे जब भी हार्दिक को समय मिलता है वो बेटे अगस्त्य के साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर जरूर पोस्ट करते हैं।

अगली सीरीज के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं Hardik Pandya

*ऑलराउंडर Hardik Pandya ने एक नई रील वीडियो शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
*बड़े स्टाइलिश अंदाज में हार्दिक ने पूल शॉट से शुरू किया है इस रील वीडियो को।
*उसके बाद वो मैदान पर गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी अभ्यास करते दिखे वीडियो में।
*इस दौरान फैन्स के साथ ली उन्होंने तस्वीरें, अफ्रीका दौरे की कर रहे हैं तैयारी।

Hardik Pandya तैयार हैं अब अगल चुनौती के लिए

बेटे के साथ हार्दिक का क्यूट सोशल मीडिया पोस्ट

धाकड़ कप्तानी कर रहे हैं हार्दिक के भाई

जी हां, इन दिनों हार्दिक पांड्या के भाई यानी की क्रुणाल पांड्या लगातार खबरों में बने हुए हैं, जिसका कारण है रणजी ट्र्रॉफी में उनकी कप्तानी। जहां क्रुणाल की कप्तानी में Baroda टीम ने एक और जीत अपने नाम की है,  अपने तीसरे मैच में Baroda टीम ने ओडिशा टीम को मात दी है। इस मुकाबले में कप्तान क्रुणाल ने शानदार शतक भी लगाया था, साथ ही लगातार तीसरी जीत के बाद अब Baroda टीम अंक तालिका के टॉप पर आ गई है। वैसे क्रुणाल को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था।

close whatsapp