मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने पितृत्व अवकाश के लिए आवेदन किया है। हालांकि, वह उन प्लेयर्स की लिस्ट में हैं जो रविवार, 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे, जबकि एक अन्य ग्रुप सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाला है। जब से रोहित शर्मा के टेस्ट मैच छोड़ने की बात हुई है, तब से उनको लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स कुछ न कुछ बयान दे रहे हैं।
सुनील गावस्कर के बयान पर आरोन फिंच ने दी अपनी प्रतिक्रिया
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अब रोहित शर्मा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुनील गावस्कर ने साफ तौर पर कहा कि अगर रोहित शर्मा पहले और दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें कप्तानी नहीं करनी चाहिए। सीरीज में उपकप्तान को टीम की कमान मिलनी चाहिए। किसी भी कप्तान के लिए सीरीज का पहला मुकाबला खेलना जरूरी होता है।