STAT: भारत के सबसे सफल T20I तेज गेंदबाज बनने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं अर्शदीप सिंह, पढ़ें बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

STAT: भारत के सबसे सफल T20I तेज गेंदबाज बनने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं अर्शदीप सिंह, पढ़ें बड़ी खबर

अभी तक 88 टी20आई विकेट हासिल कर चुके हैं अर्शदीप

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत इस समय चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 10 नवंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

बता दें, अगर अर्शदीप इस मुकाबले में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वहीं भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने पहले तेज गेंदबाज बन सकते हैं। जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद, अर्शदीप ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। वह अभी तक खेले गए 57 मैचों में 88 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी मुकाबले में अगर अर्शदीप 3 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वे खुद से आगे मौजूद जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि कुमार ने 87 टी20 मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं, जबकि बुमराह ने 70 टी20 मैचों में 89 विकेट हासिल किए हैं।

भारत के लिए टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम विकेटों की संख्या
युजवेंद्र चहल 96
भुवनेश्वर कुमार 90
जसप्रीत बुमराह 89
अर्शदीप सिंह 88
हार्दिक पांड्या 87

साउथ अफ्रीका बनाम भारत के बीच टी20 फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम देश विकेटों की संख्या
भुवनेश्वर कुमार भारत 14
केशव महाराज साउथ अफ्रीका 13
अर्शदीप सिंह भारत 11
आर अश्विन भारत 11
लुंगी एंगीडी साउथ अफ्रीका 10

दूसरी ओर, आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो मैन इन ब्लू ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मेजबान टीम को डरबन के किंग्समीड मैदान पर हुए पहले टी20 मैच में 61 रनों से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की फैंस को टीम इंडिया से दूसरे मैच में भी उम्मीद होगी।

close whatsapp