ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं के बारे में जाने यहां

पाकिस्तान के बेहतरीन स्पिनर नोमान अली ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर जीता है, जबकि न्यूजीलैंड की बेहतरीन ऑलराउंडर अमेलिया केर ने महिला कैटेगरी में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

Nouman Ali And Amelia Kerr (Pic Source-X)
Nouman Ali And Amelia Kerr (Pic Source-X)

आईसीसी ने आज यानी 12 नवंबर को पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं की घोषणा कर दी है। बता दें कि, पाकिस्तान के बेहतरीन स्पिनर नोमान अली ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर अवार्ड जीता है, जबकि न्यूजीलैंड की बेहतरीन ऑलराउंडर अमेलिया केर ने महिला कैटेगरी में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

बता दें कि, नोमान अली ने न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा, जबकि अमेलिया केर ने Laura Wolvaardt और वेस्टइंडीज की Deandra Dottin को शिकस्त दी है।

नोमान अली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यही नहीं उनकी इस गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी। उन्होंने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में कुल 11 विकेट झटके थे, जबकि तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे।

नोमान अली ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि मुझे आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर का विजेता घोषित किया गया है। मैं अपनी टीम का और साथियों का धन्यवाद देना चाहता हूं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अपनी टीम की ओर से ऐसी जबरदस्त गेंदबाजी करना हमेशा ही यादगार रहता है।’

अमेलिया केर ने जीता महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर का अवार्ड

अमेलिया केर की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं इंडिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने चार विकेट झटके थे, जबकि 25 रनों की बहुमूल्य पारी भी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने मैच को 59 रनों से अपने नाम किया था।

अमेलिया केर ने कहा कि, ‘यह अवार्ड मिलना सच में सम्मान की बात है क्योंकि आपके साथ वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी शामिल होते हैं। मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतना सच में बहुत ही बड़ी बात थी और मैं न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट का और अपने साथियों का और कोच का धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं अपने परिवार को भी शुक्रिया कहना चाहूंगी जिनकी बदौलत आज मैं इस मुकाम पर हूं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?