जोहान्सबर्ग में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

जोहान्सबर्ग में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

संजू सैमसन ने चौथे टी20 मैच में 56 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली।

Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)
Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच जोहान्सबर्ग में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बोर्ड पर लगाए, यह टी20 में टीम का दूसरा हाईएस्ट टोटल है। संजू सैमसन जो इस सीरीज में ओपनर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। सीरीज के पहले ही मैच में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन फिर अगले दो मैचों में डक पर आउट होकर शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया।

संजू सैमसन ने चौथे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज ही नहीं दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाया है।

एक कैलेंडर ईयर में 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में शतक लगाते ही संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में एक सिंगल कैलेंडर ईयर में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, यह पिछली पांच टी20 पारियों में संजू का तीसरा शतक भी है।

संजू ने इस साल पहला शतक बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में 47 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी। फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच और आखिरी मैच में शतक ठोक कर इतिहास रच दिया।

संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के 210* रनों की साझेदारी हुई। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। और टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीम द्वारा किसी भी विकेट के लिए बनाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। संजू ने 56 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली।

close whatsapp