Cricket News: आज की Evening News Headlines (स्पोर्ट्स न्यूज)

19 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

1) “टेस्ट क्रिकेट करियर में वह सबसे मुश्किल पिच थी”, विराट ने एडिलेड नहीं पर्थ टेस्ट सेंचुरी को बताया फेवरेट

ऑस्ट्रेलिया में हेडशॉट के दौरान मोहम्मद सिराज ने विराट से पूछा, ‘ऑस्ट्रेलिया में कौन से ग्राउंड में और कौन सा नॉक आपका बेस्ट है?’ इस पर विराट ने जवाब में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में मेरा बेस्ट नॉक 2018-19 में पर्थ में खेला गया शतक था। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट करियर में वह सबसे मुश्किल पिच थी, जिस पर मैं खेला था।’ 2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से कब्जा किया था।

2) AUS सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, शैफाली वर्मा को किया गया ड्रॉप

बीसीसीआई ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। वुमेंस सेलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का चयन किया। इस टीम में शेफाली वर्मा का नाम नहीं है। शेफाली को ड्रॉप किए जाने पर बीसीसीआई ने कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसा माना जा रहा है कि फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप किया गया है।

रमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और साइमा ठाकोर

3) आज सूरज कहां से निकला है, ट्रेविस हेड टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ कर रहे हैं

RevSports से बात करते हुए ट्रेविस हेड ने कहा कि, ‘मैं शत प्रतिशत उनके फैसले को सपोर्ट करता हूं। अगर मैं भी रोहित शर्मा की जगह होता तो ऐसा ही करता। एक खिलाड़ी के रूप में हमें काफी चीजों का बलिदान करना होता है। ऐसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी होती है जिन्हें हमें मिस करना पड़ता है। रोहित ने काफी अच्छा फैसला लिया है और मैं उनका पूरा सपोर्ट करता हूं।’

4) IPL Mega Auction: इरफान पठान की बड़ी भविष्यवाणी, स्टार्क का ऑक्शन रिकॉर्ड खतरे में, ये भारतीय खिलाड़ी तोड़ेगा…..

टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने के ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें कि, स्टार्क को आईपीएल 2024 मिनी-ऑक्शन के दौरान 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा था। पठान ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मिचेल स्टार्क का ऑक्शन रिकॉर्ड खतरे में है। ऋषभ पंत इसे तोड़ने के लिए तैयार हैं।’

5) OTD: आज ही के दिन कंगारुओं ने भारत को दिया था कभी न भरने वाला जख्म, 19 नवंबर को टूटा था करोड़ों फैंस का दिल

19 नवंबर, यह वो तारीख है जिसे भारतीय फैंस चाह कर भी कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन वो दिन है, जिसे भारत भूले नहीं भूलता है। दरअसल, 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में हार मिली थी। फाइनल से पहले इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था।

6) BGT 2024-25: ‘वर्ल्ड क्लास’ यशस्वी जायसवाल को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी

रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री का मानना है कि यशस्वी जायसवाल वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है और आगामी सीरीज में उन्हें एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा। रवि शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट को कहा कि, ‘जब यशस्वी ऑस्ट्रेलिया से निकलेंगे तो वो और भी बेहतर खिलाड़ी बन जाएंगे। वो अभी भी वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी है। आपने देखा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ क्या किया। वो वैसे ही खुलकर खेलना चाहते हैं। उनके अंदर रन बनाने की भूख है और मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्हें शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

7) ‘पैसों के लिए नहीं छोड़ी दिल्ली कैप‍िटल्स…’, IPL ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत के पोस्ट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक ट्वीट कर यह बात साफ कर दी है कि उन्होंने पैसों के लिए दिल्ली कैपिटल्स का साथ नहीं छोड़ा है। पंत ने Star Sports के एक वीडियो का जवाब दिया, जिसमें सुनील गावस्कर आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली द्वारा अपने कप्तान को रिटेन ना करने के पीछे के कारण को समझा रहे थे।

8) अभ्यास सत्र में ही आग उगलती हुई गेंदबाजी कर रहे हैं Harshit Rana, मैच में तो बवाल ही काट देगा गेंदबाज

Harshit Rana का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के खास हैं। जिसके चलते वो लगातार टीम इंडिया में चुने जा रहे हैं, लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर ये खिलाड़ी BGT के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा है, जहां वो कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।

9) बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ Mohammed Shami का चयन, फिलहाल नहीं होंगे ऑस्ट्रेलिया रवाना

फैन्स को लग रहा था कि Mohammed Shami अब रणजी मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएंगे, लेकिन इस बीच गेंदबाज को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। शमी को लेकर जो अपडेट आई है, वो घरेलू क्रिकेट से जुड़ी है और इसके तहत वो अभी बंगाल टीम के साथ मौजूद रहने वाले हैं।

10) अपने फेवरेट खिलाड़ियों के साथ Chill कर रहे हैं KL Rahul, काफी स्टाइलिश रील शेयर की है इस बार

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को खुद को बल्लेबाजी में साबित करना होगा, जहां इस लिस्ट में KL Rahul का नाम भी शामिल है। जो पहले इंडिया ए से खेलते हुए फ्लॉप हुए थे, उससे पहले भी रेड बॉल क्रिकेट में वो कीवी टीम के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। लेकिन लगता है कि केएल राहुल का खेल से ज्यादा मौज-मस्ती करने में मन लग रहा है।

close whatsapp