BGT 2024-25: अभ्यास सत्र के दौरान मस्ती मोड में दिखें भारतीय खिलाड़ी, सरफराज के कैच का कोहली, पंत और जुरेल ने उड़ाया मजाक - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: अभ्यास सत्र के दौरान मस्ती मोड में दिखें भारतीय खिलाड़ी, सरफराज के कैच का कोहली, पंत और जुरेल ने उड़ाया मजाक

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं दोनों टीमें भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल पर्थ के Optus Stadium में कैच का अभ्यास कर रहे हैं। वीडियो में सरफराज खान ने एक कैच पकड़ा, जिसको देख विराट कोहली, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

यहां देखें वीडियो:

बता दें कि, टीम इंडिया के लिए आगामी टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 चक्र के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो टीम को आगामी टेस्ट सीरीज के कम से कम चार मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल चुकी है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से उन्हें बेहतरीन फॉर्म में नहीं देखा गया है। टीम इंडिया को अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना है, तो विराट कोहली को जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाने होंगे।

टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और सरफराज खान ने भी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। ये दोनों ही खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। ध्रुव जुरेल ने इंडिया A की ओर से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। तमाम लोगों का मानना है कि इस युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी मौका मिलना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है और आगामी टेस्ट सीरीज उनके लिए भी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। मेजबान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। आगामी सीरीज में उन्हें दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। टीम इंडिया को भी यह बात मालूम है कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?