क्या बात है! पर्थ की सुबह Team India के इन दो युवा खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा खास थी - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या बात है! पर्थ की सुबह Team India के इन दो युवा खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा खास थी

BGT के पहले मैच के जरिए Team India के 2 खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट डेब्यू।

Nitish Kumar Reddy And Harshit Rana (Image Credit- Instagram)
Nitish Kumar Reddy And Harshit Rana (Image Credit- Instagram)

Team India के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज काफी ज्यादा खराब रहा है, जहां पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों की पोल खुल गई। दूसरी ओर BGT के जरिए दो खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू कैप मिली है, जिसका वीडियो अब काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

टॉप के बल्लेबाजों ने किया निराश

जी हां, पर्थ टेस्ट मैच में Team India के टॉप के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है, जिसके बाद फैन्स में काफी ज्यादा गुस्सा है। जहां यशस्वी और देवदत्त का तो खाता ही नहीं खुला, तो केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हो गए। विराट ने इस दौरान 5 रन बनाए और जुरेल के बल्ले से 11 रन निकले। फैन्स सबसे ज्यादा निराश विराट के आउट होने के बाद हुए, तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने कोहली के विकेट का जश्न जमकर मनाया।

Team India के 2 युवा खिलाड़ियों को मिली है टेस्ट कैप

*BGT के पहले मैच के जरिए Team India के 2 खिलाड़ियों का हुआ टेस्ट डेब्यू।
*Nitish Kumar Reddy और Harshit Rana ने किया अपना टेस्ट डेब्यू।
*रेड्डी को विराट कोहली ने दी डेब्यू कैप, तो राणा को अश्विन ने दी टेस्ट कैप।
*ऐसे में अब दोनों खिलाड़ी खुद को 22 गज पर साबित करने के लिए बेकरार हैं।

कितने खुश नजर आ रहे हैं Team India के ये खिलाड़ी

भारतीय टीम के फैन्स की खुशी एक अलग लेवल पर है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

2 बड़े नामों को नहीं मिली अंतिम 11 में जगह

दूसरी ओर इस टेस्ट मैच में कप्तान और कोच ने बड़ा ही हैरानी भरा फैसला लिया है, जिसे लेकर इस समय हर जगह बात हो रही है। दरअसल पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की अंतिम 11 में ना तो सर जडेजा हैं और ना ही आर अश्विन है। प्रमुख स्पिनर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं, वहीं इस फैसले को देख हर कोई दंग रह गया है, अब देखना होगा की इस फैसले का मैच पर प्रभाव क्या पड़ता है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी अपडेट आई थी, इस अपडेट के तहत शायद हिटमैन टीम इंडिया के साथ 24 तारीख को पर्थ में जुड़ जाएंगे।

close whatsapp