IPL 2025: KKR आगामी सीजन के लिए है पूरी तरह तैयार, यहां जाने क्या होगी कोलकाता की संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: KKR आगामी सीजन के लिए है पूरी तरह तैयार, यहां जाने क्या होगी कोलकाता की संभावित प्लेइंग XI

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कोलकाता ने क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, रोवमेन पॉवेल सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

Andre Russell and Sunil Narine (Image Credit- Twitter X)
Andre Russell and Sunil Narine (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था। आईपीएल 2024 के पूरे सीजन में केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इस कारण से वह चैंपियन बनी। अब आगामी सीजन में भी कोलकाता टीम खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

वहीं दो दिन तक चले आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में नाइट राइडर्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह और हर्षित राणा को रिटेन किया था।

ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, रोवमेन पॉवेल सहित कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। यही नहीं कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा। KKR आगामी सीजन में काफी आक्रामक नजर आ रही है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI:

सलामी बल्लेबाज:

सुनील नारायण और क्विंटन डी कॉक

Sunil Narine (Image Credit- Twitter X)
Sunil Narine (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नारायण और क्विंटन डी कॉक को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। सुनील नारायण का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्विंटन डी कॉक के पास भी आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है और इन दोनों ही खिलाड़ियों को शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। क्विंटन डी कॉक की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और आगामी सीजन में उन्हें धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

मिडिल ऑर्डर:

वेंकटेश अय्यर, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह

Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)
Venkatesh Iyer (Photo Source: BCCI/IPL)

मिडिल ऑर्डर में वेंकटेश अय्यर को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है, जिन पर कोलकाता फ्रेंचाइजी ने काफी बड़ी बोली लगाई है। वेंकटेश अय्यर ने पिछले सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया था।

मनीष पांडे को कोलकाता ने अंतिम समय में अपनी टीम में शामिल किया। पांडे के पास भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलने का काफी अनुभव है और कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें अपनी प्लेइंग XI में शामिल जरूर करना चाहेगी।

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल

Andre Russell (Photo Source: BCCI/IPL)
Andre Russell (Photo Source: BCCI/IPL)

ऑलराउंडर की भूमिका कोलकाता नाइट राइडर्स में आंद्रे रसेल और सुनील नारायण को निभाते हुए देखा जाएगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने कोलकाता की ओर से पिछले काफी सीजन से धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

रसेल को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और गेंदबाजी से भी वो अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए आगामी सीजन महत्वपूर्ण होने वाला है।

गेंदबाज: हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, उमरान मलिक

Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)
Varun Chakravarthy (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2024 में ऐसा देखा गया था कि बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी और इसी वजह से केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स के ही खिलाड़ी हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन और उमरान मलिक भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?