SMAT 2024-25: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की वजह से बड़ौदा ने रोमांचक मैच में तमिलनाडु के खिलाफ जीत दर्ज की - क्रिकट्रैकर हिंदी

SMAT 2024-25: हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की वजह से बड़ौदा ने रोमांचक मैच में तमिलनाडु के खिलाफ जीत दर्ज की

बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Hardik Pandya (Pic Source-X)
Hardik Pandya (Pic Source-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में बड़ौदा की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनकी विस्फोटक पारी की वजह से बड़ौदा ने तमिलनाडु को तीन विकेट से हराया।

बता दें कि, तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 221 रन बनाए। टीम की ओर से नारायण जगदीशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। नारायण जगदीशन के अलावा कप्तान शाहरुख खान ने 39 रन बनाए, जबकि विजय शंकर ने 44* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सलामी बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने 25 रनों की पारी खेली। भूपति कुमार ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए। एम मोहम्मद ने 15 रन बनाए, जबकि ऋतिक ईश्वरण ने 10 रनों का योगदान दिया। बड़ौदा की ओर से लुक मेरीवाला ने तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान क्रुणाल पांड्या और निनाद राठवा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

बड़ौदा ने तमिलनाडु के खिलाफ धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और विकेटकीपर-बल्लेबाज मितेश पटेल 18 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भानु पनिया ने 42 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि निनाद राठवा ने 29 रनों का योगदान दिया।

बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान तमिलनाडु के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

कप्तान क्रुणाल पांड्या बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। बता दें कि, बड़ौदा को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रनों की जरूरत थी। टीम की ओर से अंतिम गेंद पर अतीत सेठ ने चौका जड़ बड़ौदा को जीत दिलाई। तमिलनाडु की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके, जबकि आर साई किशोर ने दो विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?