BGT 2024: एडिलेड में मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल से बरपाया अपना कहर, भारत के खिलाफ पहली बार किया ये कारनामा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: एडिलेड में मिचेल स्टार्क ने पिंक बॉल से बरपाया अपना कहर, भारत के खिलाफ पहली बार किया ये कारनामा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पिंक बॉल टेस्ट में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल पूरा किया।

Mitchell Starc (Pic Source-X)
Mitchell Starc (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। बता दें कि, यह पिंक बॉल टेस्ट है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला अभी तक गलत साबित हुआ है और टीम इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस पिंक बॉल टेस्ट में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल पूरा किया। मिचेल स्टार्क ने इस मैच में टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बता दें कि, मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट की पहली गेंद पर इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एलबीडब्ल्यू किया।

यशस्वी जायसवाल इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के रूप में विराट कोहली को मिचेल स्टार्क ने वापस पवेलियन भेजा। कोहली 7 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा को आउट कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। जहां एक तरफ रविचंद्रन अश्विन ने 22 रन बनाए, वहीं हर्षित राणा बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौटे। मिचेल स्टार्क ने पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में फाइफर पूरा किया है। यही नहीं डे-नाइट टेस्ट में यह उनका चौथा पांच विकेट हॉल है।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज दिखे बेबस

मेजबान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने मैच की पहली गेंद से ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 21 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 31 रन ही बना पाए और आउट हो गए। फिलहाल इस मैच में मेजबान काफी आगे है। अब देखना यह है कि अपनी पहली पारी में टीम इंडिया कितने रन बनाती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?