क्या सच में 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के मार सकता है?, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठाए सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या सच में 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के मार सकता है?, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठाए सवाल

जुनैद खान ने U19 एशिया कप से वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इस तरह वैभव आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार खिलाड़ी ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने U19 एशिया कप 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 67 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान वैभव ने पांच छक्के और छह चौके जड़े थे।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठाए हैं। जुनैद खान ने U19 एशिया कप से वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में सूर्यवंशी गगनचुंबी छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

जुनैद खान ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा कि क्या 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के मार सकता है?

यहां देखें वीडियो:

बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की पांच पारियों में 176 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में युवा बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हराया और खिताब को अपने नाम किया।

अब वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 में एक्शन में देख सकते हैं। युवा खिलाड़ी को राजस्थान फ्रेंचाइजी में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला सीजन यानी 2008 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने 2022 सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई, लेकिन उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब आगामी सीजन की ट्रॉफी को टीम अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?