Smriti Mandhana Century

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाकर स्मति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

स्मृति मंधाना ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान शतक जड़ा।

Smriti Mandhana (Photo Source: X)
Smriti Mandhana (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया। सलामी बल्लेबाज मंधाना का ये वनडे क्रिकेट में नौवां शतक है। मंधाना ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना का ऑस्ट्रेलिया में ये दूसरा शतक है। हालांकि, मुकाबले में वह 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें गार्डनर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मंधाना का इस साल ये चौथा शतक है और वह ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेट बन गई हैं।

आपको बता दें कि, इस सीरीज में अब तक पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दोनों मैच अपने नाम कर चुका है, जबकि भारत ने तीनों डिपार्टमेंट बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खराब प्रदर्शन किया है।

इस शतक के साथ स्मृति मंधाना एक कैलेंडर ईयर में चार शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले महिला वनडे क्रिकेट में एक साल के अंदर सात खिलाड़ियों ने तीन शतक जड़ने का कारनामा करके दिखाया है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर इस साल अपना चौथा शतक पूरा किया।

इससे पूर्व पहले और दूसरे वनडे में स्मृति मंधाना कुछ खास नहीं कर सकी थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 10 गेंदों में 8 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 9 रन बनाए।

महिला वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक शतक

9 – स्मृति मंधाना (91 पारी)

7 – मिताहली राज (211 पारी)

6 – हरमनप्रीत कौर (119 पारी)

3 – पूनम राउत (73 पारी)

2 – थिरुश कामिनी (37 पारी)

2 – जया शर्मा (75 पारी)

महिला वनडे में सर्वाधिक शतक

15 – मेग लैनिंग (102 पारी)

13 – सुजी बेट्स (160 पारी)

10 – टैमी ब्यूमोंट (113 पारी)

9 – स्मृति मंधाना (91 पारी)

9 – नेट साइवर-ब्रंट (98 पारी)

9 – चमारी अथापथु (107 पारी)

9 – चार्लोट एडवर्ड्स (180 पारी)

close whatsapp