AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली के बल्ले से निकला शतक, तो तेंदुलकर के इस खास रिकाॅर्ड की कर लेंगे बराबरी
बीजीटी सीरीज का तीसरा मैच गाबा, ब्रिसबेन में 14 दिसंबर से खेला जाएगा।
अद्यतन - दिसम्बर 13, 2024 6:04 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
तो वहीं अगर पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) ब्रिसबेन मैदान पर शतक लगाते हैं, तो वह एक खास एलीट क्लब में भी शामिल होने के साथ-साथ, महान सचिन तेंदुलकर के भी एक खास रिकाॅर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
सचिन के इस रिकाॅर्ड को नाम कर सकते हैं कोहली
बता दें कि अगर विराट कोहली 14 दिसंबर से द गाबा ब्रिसबेन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट या बचे हुए मैचों में शतक लगाते हैं, तो कोहली के बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। सचिन के नाम बीजीटी सीरीज में सबसे ज्यादा 9 शतक लगाने का रिकाॅर्ड है।
साथ ही अगर द गाबा ब्रिसबेन पर कोहली शतक लगा लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख मैदान (एडिलेड, पर्थ, सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन) पर शतक लगाने वाले कुछ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली से पहले इन पांच मैदानों पर सुनील गावस्कर और एलिस्टर कुक शतक जमा चुके हैं। ब्रिसबेन को छोड़कर, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के सभी प्रमुख मैदानों एडिलेड, पर्थ, सिडनी और मेलबर्न में खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शतक लगाए हैं।
खैर, देखने लायक बात होगी कि जारी BGT सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं। हालांकि, कोहली पर प्रदर्शन करने का दबाव होगा, क्योंकि पिछले टेस्ट मैच की दो पारियों में कोहली ने सिर्फ 18 रन बनाए थे। हालांकि, पर्थ के ऑप्टस स्टेडिमय में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली ने शतकीय पारी खेली थी।