Jasprit Bumrah VIDEO

VIDEO: “नहीं हो रहा स्विंग वैसे भी, कहीं भी कर लो”- गाबा की पिच और रोहित के फैसले से नाराज नजर आए Bumrah

गाबा टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाजों को नहीं मिला कोई स्विंग।

Jasprit Bumrah (Photo Source: X)
Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस फैसले को देख सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, रोहित ने वहां की कंडीशन को देखते हुए गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दरअसल, गाबा के मैदान में साल 1985 से अभी तक कोई भी मेहमान टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के बाद जीत नहीं सकी है। इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट और कंडीशन को देखकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसी बीच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब अपने स्पेल का तीसरा और पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे थे तो वो खुद से नाराज नजर आए।

गाबा की पिच को देखकर नाराज नजर आए Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह ने उस ओवर की पहली गेंद फेंकी तो शुभमन गिल उनके पास आए और बुमराह ने कहा कि थोड़ा ऊपर लग रहा है। इसी ओवर की पांचवीं गेंद को फेंकने के बाद बुमराह नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि, नहीं हो रहा स्विंग वैसे भी, कहीं भी कर लो। बुमराह की यही आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई और उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं गाबा टेस्ट मैच की बात करें तो मैच शुरू होने के बाद पहली बार बारिश ने खलल डाली, तो कुछ ही देर में शांत हो गई लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम जब 13.2 ओवर में 28 रन बना चुकी थी। तभी फिर से काफी तेज बारिश आई और मैदान में काफी ज्यादा जल जमाव हो गया है, इस वजह से मैच को रोका गया और अब काफी देर बाद इसके शुरू होने की संभावना है।

गाबा में अभी तक बारिश जारी है। कवर्स से पिच को ढका गया है। गाबा में मैदान सुखाने की उच्च व्यवस्था है, लेकिन उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। फिलहाल वहां काफी बारिश हो रही है। पहले सत्र में केवल 13.2 ओवर का खेल होने के बाद अब दूसरे सत्र के खेल पर भी खतरा मंडरा रहा है।

close whatsapp