BBL 2024: हवा में उछलकर बेन डकेट ने पकड़ा एक हाथ से अविश्वसनीय कैच, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2024: हवा में उछलकर बेन डकेट ने पकड़ा एक हाथ से अविश्वसनीय कैच, आप भी देखें वीडियो

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं।

Ben Duckett (Pic Source-X)
Ben Duckett (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024 का 6वां मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच में खेला जा रहा है। मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं।

टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज डी आर्सी शॉर्ट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मेलबर्न स्टार्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। शॉर्ट इस मैच में और भी बड़ा स्कोर बना सकते थे, लेकिन बेन डकेट ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शॉर्ट ने Peter Siddle की गेंद पर एक करारा शॉट लगाया, लेकिन बेन डकेट ने अपनी ओर तेजी से आई हुई गेंद को हवा में उछल कर एक हाथ से लपक लिया। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने बेन डकेट के कैच की जमकर तारीफ की है।

यहां देखें वीडियो:

मेलबर्न स्टार्स को मैच जीतने के लिए 166 रनों की जरूरत

एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से डी आर्सी शॉर्ट के अलावा अलेक्स रॉस ने 35 रन बनाए, जबकि जेम्स बेजले ने 16 रन का योगदान दिया। मेलबर्न स्टार्स की ओर से पीटर सिडिल और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट झटके। मेलबर्न स्टार्स को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं।

फिलहाल, लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न स्टार्स की शुरुआत काफी खराब हुई है और बेन डकेट बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। बता दें कि, अभी तक मेलबर्न स्टार्स ने इस सीजन में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अभी तक एक मैच खेला है और उसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?