F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्ट्री ने भी उठाया बॉक्सिंग डे टेस्ट का लुफ्त, Buggy कैमरे को भी किया ड्राइव, देखें वीडियो
ऑस्कर पियास्ट्री पांचवे ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिन्होंने F1 ग्रैंड प्रिक्स को जीता है।
अद्यतन - दिसम्बर 28, 2024 5:03 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है, जहां तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ने अपने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, इस तरह भारत अभी भी 116 रन से पीछे है।
इस मैच में टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 105* रन बनाए। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। अपनी इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार खेल दिखाया।
बता दें कि, बॉक्सिंग डे टेस्ट को देखने के लिए कुल 78000 दर्शक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आए थे। इनमें से एक प्रसिद्ध F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्ट्री भी थे। उन्होंने खेल के तीसरे दिन क्रिकेट का काफी लुफ्त उठाया। ऑस्कर पियास्ट्री पांचवे ऑस्ट्रेलियाई हैं, जिन्होंने F1 ग्रैंड प्रिक्स को जीता है। ऑस्कर पियास्ट्री मैक्लारेन के ड्राइवर हैं।
फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक, ऑस्कर पियास्ट्री ने कहा कि, ‘जब भी मैं ड्राइव कर रहा होता हूं तो मैं हमेशा यह सोचता हूं कि मैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से भाग ले रहा हूं। यह सच में जबरदस्त मौका है और अगले साल हमारे साथ एक और ऑस्ट्रेलियाई Jack Doohan भी होंगे। ब्रिटिश टीम में होना हमेशा ही गर्व की बात होती है और जब एशेज होता है तो हम सब इसको लेकर काफी बातचीत करते हैं।’
यहां देखें वीडियो:
Oscar Piastri talks about his Azerbaijan GP win during the Australia-India Test match.#INDvsAUS #F1 #Formula1 #Sportsinfoxtreme #OscarPiastri #LandoNorris #McLaren #AzerbaijanGP pic.twitter.com/kO7j991bIv
— SportsInfo Xtreme (@Sportsinfo22073) December 28, 2024
Did not expect to see @OscarPiastri driving around the @foxcricket camera around the MCG 🤣#AUSvIND pic.twitter.com/mvZVJ4VpOd
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2024
इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच आठवें विकेट के लिए 127 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मैच में वापसी की और फॉलोऑन को टाल दिया। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि चौथे दिन कौन-सी टीम किस पर दबाव बनाती है?