SM Trends: 28 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 28 दिसंबर के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की।

SM TRENDS Of 28 December
SM TRENDS Of 28 December

मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 105* रनों की बहुमूल्य पारी खेली है।

अपनी इस पारी के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। तमाम लोगों ने नीतीश कुमार रेड्डी की इस पारी की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की है।

वहीं नीतीश के पहले इंटनेशनल शतक पर उनके पिता काफी भावुक नजर आए। इसके अलावा बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नीतीश अपने परिवार से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। वह पहले अपनी मां, फिर बहन और अंत में पिता को गले लगाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं न्यूजीलैंड ने पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन ही बना पाई।

 

 

close whatsapp