आर अश्विन के मिड सीरीज रिटायरमेंट पर साउथ अफ्रीकी दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- उसे संन्यास नहीं…
जारी BGT सीरीज के ब्रिसबेन टेस्ट मैच के बाद अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
अद्यतन - Jan 2, 2025 2:38 pm

हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के गाबा ब्रिसबेन में हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक से रिटायरमेंट की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के, अचानक लिए इस फैसले से कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि, अगर अंदर की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अश्विन टीम की प्लेइंग इलेवन में लगातार की जा रही अनदेखी से नाराज थे।
दूसरी ओर, अब अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज Daryll Cullinan की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व दिग्गज का कहना है कि अश्विन को बीच सीरीज में रिटायरमेंट लेने की अनुमित नहीं देनी चाहिए थी।
Daryll Cullinan ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि आर अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर डैरिल कुलनैन ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- अश्विन को सीरीज के बीच में संन्यास नहीं लेना चाहिए या उन्हें संन्यास लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह एक स्वार्थी कदम था, स्पष्ट रूप से इसका कारण वह सार्वजनिक नहीं करेंगे। चयन न होने पर यह एक द्वेषपूर्ण प्रतिक्रिया थी। यह सीरीज के बीच में टीम के लिए विघटनकारी हो सकता है।
कुलनैन ने आगे कहा- बस कुछ हफ्तों की बात थी, वह सिडनी टेस्ट के बाद संन्यास ले सकते थे। मैं कभी भी तेज गेंदबाजों को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं रहा हूं। जब भारत एक दीर्घकालिक कप्तान की तलाश में है, तो वह अपवाद हो सकते हैं।
खैर, इस सीरीज के बारे में आपको बताएं तो फिलहाल अब तक 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बना रखी है। तो वहीं अब 3 जनवरी से इस सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।