NZ vs SL 1st ODI: मेजबान न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट
दोनों टीमों के बीच यह मैच वेलिंगटन में खेला गया।
अद्यतन - जनवरी 5, 2025 5:53 अपराह्न

New Zealand vs Sri Lanka, 1st ODI: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मैच आज 5 जनवरी, रविवार को दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन के बासिन रिजर्व मैदान पर खेला गया।
बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी और फिर उसके बाद बल्लेबाजी के चलते एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से जीत हासिल की है। पहले कीवी टीम ने श्रीलंका को सिर्फ 178 रनों पर ढेर कर दिया, तो उसके बाद टारगेट को मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
A 1-0 series lead in Te Whanganui-a-Tara – Wellington! Will Young leading the chase with an unbeaten 90, with good support from Rachin Ravindra (45) and Mark Chapman (29*). Catch-up on all scores | https://t.co/06edyZYPh2 📲 #NZvSL #CricketNation pic.twitter.com/YWhCXfZyDJ
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 5, 2025
श्रीलंका ने बल्लेबाजी में किया शर्मनाक प्रदर्शन
मैच के बारे में विस्तार से बात करें तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 43.4 ओवर में 178 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नाडो ने 56 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली, तो जनित लियानगे ने 36 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
दूसरी ओर, मैच में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में खासकर तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 और जैकब डफी ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नाथन स्मिथ को 2 और कप्तान मिचेल सेंटनर को 1 विकेट मिला।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका से मिले 179 रनों के टारगेट को 26.2 ओवरों में मात्र 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए ओपनिंग करने आए विल यंग और रचिन रविंद्र ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। रचिन 45 रन बनाकर आउट हुए, तो विल यंग 90* और मार्क चैंपमैन 29* रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से 1 विकेट सिर्फ चामिंडू विक्रमसिंघे ही निकाल पाए।