SM Trends: 6 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 6 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

अफगानिस्तान ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 72 रनों से जीत दर्ज की।

SM Trends Of 6 Jan
SM Trends Of 6 Jan

अफगानिस्तान ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 72 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अफगानिस्तान की ओर से इस मैच में राशिद खान ने पहली पारी में चार विकेट झटके, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने सात विकेट हासिल किए। राशिद खान ने इस मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया, जबकि रहमत शाह ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीता।

इस समय बिग बैश लीग का महत्वपूर्ण मैच सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। अब ब्रिस्बेन हीट को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 174 रन बनाने हैं।

 

 

 

close whatsapp