सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ किए शिरडी साई बाबा के दर्शन, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ किए शिरडी साई बाबा के दर्शन, आप भी देखें वीडियो

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है।

Suryakumar Yadav And Devisha Shetty (Pic Source-X)
Suryakumar Yadav And Devisha Shetty (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उनके संन्यास लेने के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई और बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ महाराष्ट्र के शिरडी साई बाबा मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों ही लोग साई बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस जोड़ी के साथ पुलिस वाले भी मौजूद हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

यहां देखें वीडियो:

जल्द ही होगी इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा

बता दें कि, बहुत जल्द इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। टीम इंडिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन 2024 सीजन में टी20 क्रिकेट में जबरदस्त रहा था। उन्होंने 18 मैचों में 429 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल थे।

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने 151.59 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े थे। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी सूर्यकुमार यादव ने अपनी छाप छोड़ी थी और उन्होंने आठ मैच में 135 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए थे। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कैसा प्रदर्शन करते हैं?

close whatsapp