टीम इंडिया में नहीं हुआ Ishan Kishan का चयन, तो सोशल मीडिया पर फूट पड़ा फैन्स का गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में नहीं हुआ Ishan Kishan का चयन, तो सोशल मीडिया पर फूट पड़ा फैन्स का गुस्सा

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

Ishan Kishan लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, साथ ही उनका फोकस टीम इंडिया में वापसी करने पर है। दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला चला भी है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को निराशा हाथ लगी है। जिसे देख फैन्स काफी ज्यादा नाखुश हैं, साथ ही फैन्स ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला है।

 साल 2024 में एक भी मौका नहीं मिला Ishan Kishan को

जी हां, साल 2024 में Ishan Kishan को टीम इंडिया से खेलने का एक भी मौका नहीं मिला, साथ ही उनका टीम में चयन तक नहीं हुआ। ईशान ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, वो टी20 मैच था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। उसके बाद वो साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से वापस लौट आए थे, इस दौरान ईशान ने बताया था कि वो निजी कारण के चलते सीरीज छोड़ रहे हैं। बस उसके बाद बोर्ड से उनका विवाद हो गया था, ऐसे में वो टीम से तो ड्रॉप हुए थे साथ ही उनका नाम सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया गया था। जिसके बाद अचानक ध्रुव जुरेल की टेस्ट टीम में एंट्री हुई थी, जहां इस खिलाड़ी ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खुद को साबित भी कर दिखाया था। उसके बाद से लगातार जुरेल का टीम इंडिया में चयन हो रहा है।

Ishan Kishan का टीम इंडिया में वापसी करने का सपना टूटा

*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान।
*Ishan Kishan का फिर से नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन, तो पंत को मिला आराम।
*विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुने गए हैं संजू और युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल।
*वहीं ईशान का चयन ना होने पर सोशल मीडिया पर फैन्स गुस्सा फूट पड़ा है।

फैन्स काफी नाराज हैं Ishan Kishan का चयन ना होने से

कुछ दिनों पहले ये पोस्ट शेयर किया था इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

close whatsapp