SM Trends: 13 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 13 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आज यानी 13 जनवरी को साउथ अफ्रीका ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

SM Trends Of 13 Jan
SM Trends Of 13 Jan

आज यानी 13 जनवरी को साउथ अफ्रीका ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कई धाकड़ खिलाड़ियों को चुना गया है और साउथ अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा करते हुए नजर आएंगे।

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का भी ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी आगामी टूर्नामेंट में पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे।

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मुकाबला सिडनी थंडर और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं।

टीम की ओर से युवा खिलाड़ी Sam Kontas ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से सिडनी थंडर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। पर्थ स्कॉर्चर्स को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने हैं।

 

 

close whatsapp