आईसीसी ने CT2025 का प्रोमो किया जारी, वसीम अकरम ने व्हाइट जैकेट का किया अनावरण
आगामी टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा।
अद्यतन - Jan 14, 2025 6:10 pm

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इसका आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था, जिसको पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। सरफराज अहमद की शानदार कप्तानी में टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। हाल ही में आईसीसी ने आईकॉनिक ‘व्हाइट जैकेट’ को ट्रिब्यूट बेहतरीन तरीके से दिया है।
आईसीसी ने एक प्रोमो वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को व्हाइट जैकेट की महत्ता के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है।
बता दें कि, आगामी टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों को आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा। इन 8 टीमों के बीच 19 दिनों में 15 महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा।
व्हाइट जैकेट की बात की जाए तो यह चैंपियंस का Badge Of Honour होता है। जो भी टीम चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम करती है, उसे ट्रॉफी लेते समय व्हाइट जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। जबकि टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी।
यहां देखें वीडियो:
The iconic white jacket is back! #ChampionsTrophy pic.twitter.com/qcPLDU93PJ
— ICC (@ICC) January 14, 2025
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पूरे शेड्यूल के बारे में जाने यहां:
19 फरवरी, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची, पाकिस्तान
20 फरवरी, बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
21 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, पाकिस्तान
22 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान
23 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी, बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, पाकिस्तान
25 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी, पाकिस्तान
26 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान
27 फरवरी, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी, पाकिस्तान
28 फरवरी, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, पाकिस्तान
1 मार्च, दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची, पाकिस्तान
2 मार्च, न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
4 मार्च, सेमीफ़ाइनल 1, दुबई
5 मार्च, सेमीफाइनल 2, लाहौर, पाकिस्तान
9 मार्च, फाइनल, लाहौर (अगर भारत क्वालीफाई करता है तो यह मैच UAE में खेला जाएगा )
10 मार्च, रिजर्व डे