IPL 2025 से पहले शादी के बंधन में बंधा यह स्टार स्पिनर, धोनी का था फेवरेट लेकिन आगामी सीजन में RR की ओर से खेलते हुए आएगा नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 से पहले शादी के बंधन में बंधा यह स्टार स्पिनर, धोनी का था फेवरेट लेकिन आगामी सीजन में RR की ओर से खेलते हुए आएगा नजर

महीष तीक्ष्णा ने कोलंबो Shangri-La में शादी की।

Maheesh Theekshana (Pic Source-X)
Maheesh Theekshana (Pic Source-X)

श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीष तीक्ष्णा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शानदार स्पिनर ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो जमकर वायरल भी हो रही है।

IPL 2022 से पहले चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने महीष तीक्ष्णा को 70 लाख रुपये में खरीदा था। वह IPL 2023 और IPL 2024 में भी CSK का हिस्‍सा रहे। इसके बाद IPL 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में महीष तीक्ष्णा नीलामी के मैदान में उतरे। इस दौरान राजस्‍थान रॉयल्‍स ने उन्‍हें 4 करोड़ 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। IPL 2025 में इस शानदार खिलाड़ी को एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

हालांकि, सीजन की शुरुआत से पहले ही उन्होंने अपने फैन्स को खुशखबरी दी है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं। महीष तीक्ष्णा ने कोलंबो Shangri-La में शादी की। उनकी शादी में कई प्रसिद्ध लोगों ने शिरकत की।

शादी के बंधन में बंधे महीष तीक्ष्णा

IPL में महीष तीक्ष्णा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान इस गेंदबाज ने 31.88 की औसत और 7.66 की इकॉनमी से 25 विकेट चटकाए हैं। 4/33 लीग में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है। लीग में उन्‍होंने 1 बार ही 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

श्रीलंका की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस धाकड़ खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। तीक्ष्णा ने अपने करियर में 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान 60 पारियों में उन्‍होंने 58 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनका औसत 26.56 का और इकोनॉमी 6.87 का है। महीष तीक्ष्णा ने 50 वनडे में 72 विकेट और 2 टेस्‍ट में 5 विकेट झटके हैं।

इस शानदार खिलाड़ी ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरे वनडे में श्रीलंका की ओर से हैट्रिक पूरी की थी। यही नहीं बेहतरीन स्पिनर की घातक गेंदबाजी की मदद से तीसरे वनडे मैच को श्रीलंका ने 140 रन से अपने नाम किया था। भले ही श्रीलंका टीम इस वनडे सीरीज को अपने नाम ना कर पाई हो, लेकिन महीष तीक्ष्णा की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

close whatsapp