IND vs ENG, 1st T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs England के बीच का मैच?

IND vs ENG Match Prediction, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कौन जीतेगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा।

India vs England
India vs England (Photo by Alex Davidson-ICC/ICC via Getty Images)

IND vs ENG, 1st T20I Match Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव भारत और जोस बटलर इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

भारत ने पिछली टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसे टीम ने 3-1 से जीता था। वहीं, इंग्लैंड ने पिछली टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की थी।

Check Here- India vs England, 1st T20I Live Score

IND vs ENG, 1st T20I Match Details (भारत बनाम इंग्लैंड मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी20
वेन्यू ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
दिन और समय 22 जनवरी, रात 7 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Sports18 / Star Sports Network, Disney+ Hotstar (app & website)

IND vs ENG, Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 24
भारत ने जीते 13
इंग्लैंड महिला ने जीते 11
नो रिजल्ट 01
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है। ओस मैच में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। इस स्टेडियम में खेले गए अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पांच बार पहले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है, वहीं चेस करने वाली टीम ने सात मैच जीते हैं। इसीलिए यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

भारत (India):

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड (England):

फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए थे। लेकिन सूर्या वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज के चार मैचो में 12 विकेट चटकाए थे।

IND vs ENG, 1st T20I Today’s Match Prediction: जो टीम पहले गेंदबाजी करेगी वो पहले टी20 मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो  1

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर (ENG)- 155-165

भारत ने जीत दर्ज की

सिनैरियो  2

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 55-65

पहली पारी का स्कोर (IND)- 165-175

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

Check Here- India vs England, 1st T20I Dream11 Prediction

close whatsapp