Womens Ashes, 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला दूसरा टी20 मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट व अन्य जरूरी जानकारी देखें यहां  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Womens Ashes, 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड महिला दूसरा टी20 मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट व अन्य जरूरी जानकारी देखें यहां 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच कैनबरा में खेला जाएगा।

Australia Women vs England Women (Image Credit- Twitter X)
Australia Women vs England Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Ashes, 2025: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम इस समय वीमेन एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

दूसरी ओर, पहले टी20 मैच में 57 रनों से जीत हासिल कर चुकी ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। तो वहीं, अगर इंग्लैंड महिला टीम टी20 सीरीज जीतने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहती है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना होगी। खैर, आइए देखते हैं इस टी20 मैच का मैच प्रीव्यू और अन्य जानकारियां, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

Australia Women vs England Women Match Preview, 2nd T20I

AUS-W vs ENG-W मैच डिटेल्स

 मैच Australia Women vs England Women, 2nd T20I, Women’s Ashes
 वेन्यू Manuka Oval, Canberra
 तारीख और समय  Thursday, January 23, 1:45 PM (IST)
 लाइव स्ट्रीमिंग और ब्राॅडकास्टिंग जानकारी Star Sports Network & Disney+ Hotstar (app & website)

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

मनुका ओवल, मैदान पिच का इतिहास रहा है कि यह बल्लेबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हुई नजर आती है। हालांकि, मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में वैरिएशन कर, बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। मैदान पर 160 रनों का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।

हेड टू हेड रिकाॅर्ड (Head-To-Head Record)

 कुल मैच खेले गए 43
 ऑस्ट्रेलिया ने जीते 20
 इंग्लैंड ने जीते 20
 टाई 02
 कोई परिणाम नहीं 01
 पहली बार खेला गया मैच September 2, 2005
 हाल में ही खेला गया मैच January 20, 2025

AUS-W vs ENG-W Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग इलेवन)

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैग्रा (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।

इंग्लैंड (England)

मैया बाउचियर, डेनिएल व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल।

close whatsapp