BBL 2024-25: Matthew Gilkes हुए अविश्वसनीय तरीके से रनआउट, फील्डर का Bails पर हाथ लगने के बावजूद सिडनी थंडर के बल्लेबाज को गंवाना पड़ा अपना विकेट
इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए।
अद्यतन - Jan 24, 2025 4:39 pm

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का चैलेंजर मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच में सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए।
जवाब में सिडनी थंडर ने भी मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है हालांकि उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट पर अपने विकेट खो दिए हैं। बता दें कि, इस मैच में सिडनी थंडर के Matthew Gilkes हैरतअंगेज के तरीके से रनआउट हुए। Matthew Gilkes का रनआउट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सिडनी थंडर की पारी का 9वां ओवर लेकर आए जैक एडवर्ड्स की एक गेंद पर Matthew Gilkes ने काफी अच्छा शॉट खेला और वो रन लेने के लिए भागे।
उन्होंने एक रन काफी आसानी से पूरा किया। इसके बाद सिडनी थंडर के बल्लेबाज दूसरा रन लेने के लिए भागने लगे। जैक एडवर्ड्स स्ट्राइकर छोर की ओर उन्हें रनआउट करने के लिए भागे। फील्डर ने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा और जैक एडवर्ड्स की ओर फेका। जैक एडवर्ड्स ने गेंद को तो पकड़ लिया लेकिन उससे पहले उनका हाथ Bails पर लगा।
थ्रो की वजह से गेंद भी इतनी देर में सिडनी सिक्सर्स के खिलाड़ी के हाथ में आई। पहले जैक एडवर्ड्स को लगा कि उनसे गलती हो गई है और Gilkes रनआउट नहीं है। तीसरे अंपायर के पास जब यह फैसला दिया तो उन्होंने इस आउट करार दिया।
यह रही वीडियो:
Big call, that.
Matthew Gilkes was given out by third umpire after this incident at the SCG. #BBL14 pic.twitter.com/YTb0886Wn9
— KFC Big Bash League (@BBL) January 24, 2025
सिडनी थंडर को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 152 रन बनाने होंगे
सिडनी सिक्सर्स की ओर से अनुभवी बल्लेबाज जॉर्डन सिल्क ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 43* रन की बहुमूल्य पारी खेली। जॉर्डन सिल्क ने अपनी इस पारी के दौरान दो चौके और दो छक्के जड़े। जॉर्डन सिल्क के अलावा कप्तान Moises Henriques ने 29 रन की पारी खेली जबकि Ben Dwarshuis ने 30 रन का योगदान दिया।
सिडनी थंडर को यह मैच जीतने के लिए 152 रन बनाने हैं। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो फाइनल में होबार्ट हरिकेनस के खिलाफ मैच खेलेगी। यह फाइनल 27 जनवरी को होबार्ट में खेला जाएगा।