चेन्नई में भारतीय स्पिनर्स ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर किया खराब प्रदर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई में भारतीय स्पिनर्स ने दिखाया अपना दम, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर किया खराब प्रदर्शन

इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाए रखा।

इंग्लैंड की ओर से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कप्तान जोस बटलर थे। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जोस बटलर के अलावा Brydon Carse ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जेमी स्मिथ ने 22 रन का योगदान दिया जबकि लियम लिविंगस्टोन 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हैरी ब्रूक ने भी 13 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 12* रन का योगदान दिया। आदिल रशीद ने 10 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने भी दो विकेट हासिल किए। हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

दूसरा टी20 जीतने के लिए टीम इंडिया को 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं

टीम इंडिया को अगर इस मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें 20 ओवर में 166 रन बनाने होंगे। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग अर्धशतक बनाया था।

यही नहीं संजू सैमसन ने भी बेहतरीन पारी खेली थी। फिलहाल 5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। इंग्लैंड के लिए भी इस सीरीज में बराबरी करने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पहली पारी के खत्म होने तक टीम इंडिया ने मैच में इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। अगर इंग्लैंड कोई मैच जीतना है तो उनके गेंदबाजों को घातक गेंदबाजी करनी होगी।

close whatsapp