SM Trends: यह है 30 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट जो हो रहे हैं काफी तेजी से वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: यह है 30 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट जो हो रहे हैं काफी तेजी से वायरल

दीप्ति शर्मा को यूपी का डीएसपी नियुक्त किया गया है।

SM Trends Of 30 Jan
SM Trends Of 30 Jan

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी कई मुकाबलों में टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दीप्ति शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।

दीप्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था और उन्हें अब उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। दीप्ति शर्मा को यूपी का डीएसपी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय खिलाड़ी को उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया है।

इस समय ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 232 रन बनाए। यह उस्मान ख्वाजा का टेस्ट फॉर्मेट में पहला दोहरा शतक है। उस्मान ख्वाजा के अलावा स्टीव स्मिथ ने 141 रनों की जोरदार पारी खेली, जबकि जोश इंग्लिस ने 102 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का बेहतरीन मैच दिल्ली और रेलवे के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन रेलवे अपनी पहली पारी में 241 रन पर ऑलआउट हो गई जिसके जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले में दिल्ली की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी भाग ले रहे हैं। इस मैच के दौरान एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर जा घुसा। इस फैन ने विराट कोहली की तरफ दौड़ लगाई और सीधे जाकर उनके पैर छू लिए।

 

 

close whatsapp