SM Trends: 4 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 4 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है।

SM Trends Of 4 Feb
SM Trends Of 4 Feb

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। आगामी वनडे सीरीज को दोनों ही टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। तीन मैच की वनडे सीरीज से पहले भारत के सभी खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला कटक में होगा। तीसरा और अंतिम वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी Dimuth Karunaratne ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। यह श्रीलंका के पूर्व कप्तान का 100वां टेस्ट मैच होगा। इस अनुभवी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2012 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। Dimuth Karunaratne ने अभी तक 99 टेस्ट में 7,172 रन बनाए हैं जिसमें 16 टेस्ट शतक है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 244 रन का है।

 

close whatsapp