बड़ी खबर! वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

बड़ी खबर! वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल

चक्रवर्ती को टी-20 सीरीज में कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Varun Chakaravarthy (Photo Source: BCCI)
Varun Chakaravarthy (Photo Source: BCCI)

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हाल ही में पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। अब बहुत ही जल्द दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी को खेला जाएगा।

दूसरी ओर, अब वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। हाल में ही उन्हें टीम इंडिया के साथ नागपुर के वीसीए स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जिसके बाद इस बात की चर्चा और तेज हो गई थी।

इससे पहले 33 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज ने जब से भारतीय टीम में वापसी की है, तब से वह शानदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से टी20 सीरीज जीत में चक्रवर्ती ने कमाल की भूमिका निभाई। उन्होंने पांच टी20 मैचों में 9.86 की औसत से कुल 14 विकेट अपने नाम किए।

साथ ही इस कमाल के प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। पूरी टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चक्रवर्ती की गेंदबाजी का आसानी से सामना नहीं कर पाए थे, और एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते गए। शायद यही एक वजह रही कि भारतीय मैनेजमेंट ने एक बार फिर से उन्हें टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी टीम के साथ जोड़ा है।

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला वनडे, 6 फरवरी – वीसीए स्टेडियम, नागपुर

दूसरा वनडे, 9 फरवरी – बाराबती स्टेडियम, कटक

तीसरा वनडे, 12 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

close whatsapp