SM Trends: 5 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 5 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

वरुण चक्रवर्ती की रैंकिंग में काफी इजाफा हुआ है और अनुभवी स्पिनर अब दूसरे पायदान पर आ चुके हैं।

SM Trends Of 5 Feb
SM Trends Of 5 Feb

भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी पुरुष टी20 खिलाड़ी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में काफी अच्छा रहा था। इस टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया।

अभिषेक शर्मा ने इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 135 रनों की आक्रामक मैच विनिंग पारी खेली थी। यही वजह है कि उन्होंने 38 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वो अब दूसरे पोजीशन में आ गए हैं।

वरुण चक्रवर्ती की रैंकिंग में भी काफी इजाफा हुआ है और अनुभवी स्पिनर अब दूसरे पायदान पर आ चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में कुल 14 विकेट झटके। इस सीरीज में वरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी छाप छोड़ी थी और इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था।

वहीं गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए अपनी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है। आगामी सीजन में गुजरात जायंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर करती हुई नजर आएंगी।

close whatsapp