Champions Trophy: 1998 से लेकर 2017 तक, हर संस्करण में जानें कैसा रहा है ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
अद्यतन - फरवरी 8, 2025 3:04 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है, जिसके चलते फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे कठिन टीम मानी जाती है, आईसीसी टूर्नामेंट्स में हर डिपार्टमेंट में टीम शानदार रहती है। लेकिन आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम की मुश्किलें बढ़ी हुई है।
पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। जबकि मार्कस स्टोइनिस ने वनडे संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कौन करेगा? यह भी अभी तक साफ नहीं है। इन सबके बीच आइए आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के हर संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कैसा रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी के हर संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दो संस्करण के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों ही बार भारत से हार के बाद टीम बाहर हो गई। 2004 संस्करण में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा। फिर 2006 संस्करण में वेस्टइंडीज को ही मात देकर टीम पहली बार चैंपियन बनी और 2009 संस्करण में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
| संस्करण | कहां तक पहुंचे | मेजबान देश | कैसा रहा प्रदर्शन |
|---|---|---|---|
| 1998 | क्वार्टरफाइनल | बांग्लादेश | क्वार्टरफाइनल में भारत से हार के बाद बाहर |
| 2000 | क्वार्टरफाइनल | केन्या | क्वार्टरफाइनल में भारत से हार के बाद बाहर |
| 2002 | ग्रुप स्टेज | श्रीलंका | ग्रुप स्टेज में रहा निराशाजनक प्रदर्शन |
| 2004 | रनर-अप | इंग्लैंड | फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार, वेस्टइंडीज ने दो विकेट हाथ में शेष रहते हुए 217 का पीछा कर लिया था |
| 2006 | चैंपियन | भारत | वेस्टइंडीज को हराकर जीता पहला खिताब, शेन वॉट्सन मैच के हीरो थे, उन्होंने 57 रन की पारी खेली |
| 2009 | चैंपियन | साउथ अफ्रीका | न्यूजीलैंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता |
| 2013 | ग्रुप स्टेज | इंग्लैंड | ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत पाई |
| 2017 | ग्रुप स्टेज | इंग्लैंड | बारिश के चलते न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ का मैच रद्द हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गई |