Rachin Ravindra Injury: पाकिस्तान के घटिया लाइट्स के कारण खून-खून हुए रचिन रवींद्र; देखें कैसे लगी चोट?

Rachin Ravindra Injury: पाकिस्तान के घटिया लाइट्स के कारण खून-खून हुए रचिन रवींद्र; देखें कैसे लगी चोट?

Rachin Ravindra Injury: खराब लाइट्स की वजह से रचिन रविंद्र को गेंद दिखाई नहीं दी और बॉल सीधे उनके चेहरे पर लगी।

Rachin Ravindra (Source X)
Rachin Ravindra (Source X)

Rachin Ravindra Injury: न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर चोट लग गई। 25 वर्षीय रविंद्र को पाकिस्तान के खुशदिल शाह का कैच बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लेने के प्रयास में चेहरे पर चोट लगी।

यह पाकिस्तान की पारी का 38वां ओवर था जब खुशदिल ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर स्वीप किया, जहां रविंद्र कैच पकड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन शायद लाइट्स की वजह से गेंद उन्हें दिखाई नहीं दी और बॉल सीधे उनके चेहरे पर लगी।

जोर से चेहरे पर बॉल लगते ही वह गिर पड़े और उनके चेहरे से खून बहने लगा। यह देखते ही मेडिकल टीम मैदान में पहुंची और उन्हें मेडिकल सहायता के लिए मैदान से बाहर ले गई। जब उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया तो उनका चेहरा तौलिए से ढका हुआ था और वह खून से सने हुए थे। खुशदिल तो बच गए, लेकिन रचिन्द्र के घायल होने से पूरा स्टेडियम सदमे में आ गया।

देखें वीडियो: Rachin Ravindra Injury Video

पाकिस्तान 78 रनों से हारी 

ग्लेन फिलिप्स के पहले शतक और मिशेल सेंटनर के तीन विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने लाहौर में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 78 रनों से हरा दिया।

फिलिप्स ने 74 गेंदों पर सात छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए, जिससे मेहमान टीम ने 50 ओवरों में छह विकेट पर 330 रन का प्रभावशाली स्कोर खड़ा किया। वहीं, पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवरों में 252 रन पर आउट हो गई।

‘हमें 330 रन तक पहुंचाने के लिए ग्लेन की विशेष पारी की जरूरत थी’: सेंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर फिलिप्स की पारी से काफी प्रभावित हैं, जिससे न्यूजीलैंड ने सपाट पिच पर एक संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

सेंटनर ने मैच के बाद कहा, “ग्लेन की शानदार पारी और ब्रेसवेल के साथ उनकी साझेदारी ने हमें जरूरी गति प्रदान की। एक समय हम 280-300 के आसपास के स्कोर की ओर देख रहे थे। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और हमें 330 के स्कोर तक ले जाने के लिए ग्लेन की विशेष पारी की जरूरत थी।”

close whatsapp